घाटशिला विस उपचुनाव : शुभम सिन्हा समेत 10 स्टार प्रचारकों का नाम जारी
- 3 नवंबर को घाटशिला दौरे पर होंगे समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव।

रांची | घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबन्धन के झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने शनिवार अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 11 स्टार प्रचारकों की जानकारी दी।
जानकारी देते हुए शुभम सिन्हा ने बताया कि पूर्वा मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं के हाथ में जिम्मेदारी की कमान सौंपने को तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अब युवा शक्ति पूरे झारखंड में सशक्त होने को तैयार हैं। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को जीत सुनिश्चित हेतु काम कर रहे हैं।



Post Comment