जोहार महामहिम ! आपके स्वागत के लिए तैयार खड़ा है लौहनगरी

जमशेदपुर | महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर पूरी तरह से तैयार है। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात किए गए है। कल सुबह 10:10 बजे सेना के विमान से सोनारी हवाई अड्डा से सड़क मार्ग होते हुए करनडीह स्थित जाहेरस्थान पहुंचेंगी। पूजा-अर्चना करने के बाद ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगी। करीब 01:10 घंटे रुकने के बाद एनआईटी आदित्यपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
चप्पे-चप्पे पर पैनी नज़र
जमशेदपुर प्रशासन जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर पैनी नज़र बनाए हुए है। लगभग 150 सीसीटीवी से कैमरे से प्रशासन हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए है। राष्ट्रपति के तय रूट में सभी ब्रांच रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। पूरे कार्यक्रम में सैकड़ों होमगार्ड जवान और पुलिस प्रशासन लगे हुए है।



Post Comment