हारहरगुट्टू काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन

भूमि पूजन करते अतिथि।

जमशेदपुर | श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, महादेव मंदिर प्रांगण हारहरगुट्टू का रविवार को काली पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ।

पुरोहित निर्मल मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर बतौर अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, शर्मा फर्नीचर के संस्थापक सुमित शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव एवं घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार उपस्थित रहे।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर समिति के संस्थापक बबुआ सिंह, विनय तिवारी, रिंकु सिंह, अशोक मिश्रा, राजेश शर्मा, शिवनाथ सिंह, मुकेश सिंह, सुभाष सरोज, विजेंद्र सिंह (लालू), अमित सिंह, सुभाष सिन्हा, आदित्य प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, हेमंत कुमार, शंकर प्रसाद, रोहित कुमार, गौरव सिंह, निखिल, शिवम, उज्जवल, मुकेश, नीरज, अभिषेक सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Post Comment

You May Have Missed