जीएसटी एवं शराब घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया और विधु गुप्ता जेल प्रशासन को दिखा रहे ठेंगा, देखे वीडियो
रांची | बिरस मुंडा जेल रांची में बंद 800 करोड़ जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया और शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऐसा में ये दोनों जेल प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है।
सजा के बावजूद सुविधा
इन आरोपियों को जेल में डांस जैसी गतिविधियों में भाग लेते देखा गया, जो उनके जेल में रहने के तरीके पर सवाल उठाता है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार के गृह विभाग ने दो जेल अधिकारी, जिसमें सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को निलंबित कर दिया है।




Post Comment