सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान की मौत, दी गई श्रद्धांजलि

मृत होमगार्ड जवान अजय प्रसाद (फाइल फोटो)

जमशेदपुर|विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड जवान अजय प्रसाद की रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इससे होमगार्ड जवानों में शोक की लहर है। सोमवार को मृत जवान के पार्थिव शरीर को जमशेदपुर जिले के होमगार्ड मुख्यालय लाकर श्रद्धांजलि दी गई एवं आर्थिक सहयोग भी किया गया।

होमगार्ड मुख्यालय में श्रद्धांजलि देते होमगार्ड जवान व अधिकारी।

जानकारी देते हुए होमगार्ड जवान भगवान साह ने बताया कि 14 अगस्त को ड्यूटी से घर लौटने के क्रम में उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें टीएमएच रेफर किया वहां भी स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया। लेकिन रिम्स में भर्ती नहीं लिए जाने के कारण उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था, जहां उनकी रविवार को मृत्यु हो गई। भगवान साह ने राज्य सरकार और रिम्स के स्वास्थ व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान भी राज्य की सेवा करता है ऐसे में उनके साथ भेदभाव गलत है।

Post Comment

You May Have Missed