मानवता शर्मसार : ममता के आंचल से दूर करने वाली बेदर्द मां ने नवजात को झोपड़ी में छोड़ा, शव बरामद

जमशेदपुर | परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी दुर्गा बाड़ी में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने एक खंडहर झोपड़ीनुमा घर से एक नवजात शिशु (लड़की) का शव बरामद किया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को कुछ बच्चे खेलते वक्त झोपड़ी की तरफ पहुंचे तो नवजात का शव देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी।

जिसके बाद स्थानीय परसुडीह पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस प्रेम प्रसंग, अवैध संबंध और कन्या भ्रूण हत्या के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल आरोपियों की तलाश कर रही है।

Post Comment

You May Have Missed