न्यू सनराइज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

जमशेदपुर|न्यू सनराइज क्लब सिद्धू-कान्हू मैदान बागबेड़ा में गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ फीता काट कर पांडाल और मेले का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने अपने क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की। जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष राहुल झा ने बताया कि क्षेत्र में लगने वाला यह सबसे बड़ा पूजा और मेला है जो पूरे सप्ताह तक लगा रहेगा।

ये थे उपस्थित
भाजपा नेत्री सह समाजसेवी मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशू ओझा, जिला पार्षद डॉ. कविता परमार, पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव, अश्विनी तिवारी, संजय सिंह, राजकमल यादव, मनोज सिंह, दक्षिण बागबेड़ा की मुखिया धनमुनी मारडी समेत क्लब के सदस्य उपस्थित थे।



Post Comment