झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित

जमशेदपुर | झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम जिले की बैठक रविवार को जुगसलाई पार्क स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने की। इस दौरान कमिटी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सतेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और राकेश साहू को संरक्षक बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। आगामी एक मई को एसोसिएशन द्वारा चाईबासा में आयोजित होने वाले मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच की तैयारियों और मैच में भाग लेने वाले सदस्यों को लेकर भी चर्चा किया गया। बैठक में अपूर्व पाण्डेय, निलेश सिंह, शिवम कुमार साहू, सतेन्द्र सिंह, अमित सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।



Post Comment