झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज का प्रथम त्रि-वार्षिक सह तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन

रांची: झारखंड प्रदेश शौंडिक (सुड़ी) समाज का प्रथम त्रि-वार्षिक सम्मेलन -सह तृतीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन रविवार को कांके रिंग रोड स्थित रांची हवेली वैंक्वट हॉल के प्रांगन में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश शौंडिक समाज के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष विनय लाल, महासचिव अशोक कुमार प्रसाद, पूर्व विधायक अमित मंडल, नंदलाल साहू और सैफाली गुप्ता समेत कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे।

सुड़ी समाज के विकास के लिए संगठन को निष्ठा के साथ काम करने की जरुरत: आदित्य साहू
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सुड़ी समाज शिक्षित है परन्तु समाज में कई ऐसे लोग हैं जो गरीबी रेखा से नीचे है जिन्हें मदद की जरुरत है। संगठन को निष्ठा के साथ काम करने की जरुरत है, तभी समाज का विकास संभव हो सकेगा। समाज के विकास में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संगठन के लोगों से मै कहना चाहुंगा कि आप ईमानदारी से काम करें समाज का भला होगा। आज समाज से दहेज प्रथा समाप्त करने की जरुरत है। दहेज देना और लेना दोना अभिश्राप है। इससे किसी की भलाई नही हो सकती । समाज में फैले कुरितियों को दूर कर हमे आगे बढ़ने की जरुरत है। आप कितना भी पैसा कमा ले अगर उस पैसे से किसी गरीब का भला नही होता है तो वह पैसा बेकार है। सुड़ी समाज में कई लोग संपन्न हैं अगर वे अपनी कमाई का एक प्रतिशत हिस्सा गरीबो के कल्याण के लिए खर्च करे तो समाज को नई उंचाईयों पर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैने हमेशा ईमानदारी से काम किया। राजनीतिक को हमने सेवा का माध्यम बनाया। मैं हमेशा जनता की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता हूं। आज हमे यह संकल्प लेना होगा कि समाज से दहेज प्रथा को समाप्त करना है।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली नई जिम्मेवारी
मुख्य संरक्षक अशोक कुमार प्रसाद को बनाया गया है। वहीं संरक्षक में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, ब्रह्मदेव प्रसाद, विनोद रंजन, पूर्व विधायक अमित मंडल का नाम शामिल है।
डॉ. अशोक कुमार प्रसाद को अध्यक्ष, विनय लाल को कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश कुमार साहू, संजय कुमार साहू, सतीश कुमार साहू, दशरथ प्रसाद को उपाध्यक्ष, सुबेदार योगेन्द्र प्रसाद को महासचिव , प्रदीप कु० प्रसाद और मुकुल कु० देवराज को उप -महासचिव, मिटूल कुमार, अशोक प्रसाद साहू, हरिदास साहू, कुमकुम देवी, मथुरा प्रसाद, मनोज कुमार को सेक्रेटरी, बसंत प्रसाद, शिवपूजन साहू, शाहदेव मंडल, अजय कुमार प्रसाद, संतोष कुमार साहू को ऑग्रेनाइजिंग सेक्रेटरी, रामुगेश्वर साहू, वैजनाथ साहू को ऑफिस सेक्रेटरी,
प्रीतम साहू को प्रदेश प्रवक्ता, शैफाली गुप्ता को आईटी और वेवसाईट सचिव , अनुज कुमार साहू ट्रेजरर, सचिन कुमार साहू असिस्टेंट ट्रेजरी, सुजाता साहू ,सुरेश मंडल प्रदीप प्रसाद बिंदु देवी को कमिटि मेंबर, महिला प्रकोष्ठ: शैफाली गुप्ता,कुमकुम देवी,बिंदु देवी ,सुजाता साहू, युवा प्रकोष्ठ: सचिन साहू, सत्यप्रकाश, शिवपूजन साहू, सतीश कुमार, विधिक प्रकोष्ठ में सतीश कुमार साहू, मिटुल कुमार, दशरथ मंडल और शिक्षा प्रकोष्ठ: सत्य प्रकाश और उदय साहू।
Post Comment