छठव्रतियों के लिए जिलिंगगोड़ा छठ घाट किया जा रहा तैयार

तैयारियों का जायजा लेते कमिटी सदस्य।

सरायकेला | लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर जिलिंगगोड़ा छठ घाट समिति कीताडीह द्वारा जिलिंगगोड़ा घाट को छठव्रतियों के तैयार किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव व अन्य सदस्य शनिवार को जिलिंगगोड़ा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिए। इस दौरान घाट पर डेंजर जोन चिन्हित करने, रास्ते को सुगम बनाने को लेकर भी चर्चा किया गया।

ये थे उपस्तिथि

अरविंद सिंह, सोनू मिश्रा, संतोष कुमार, विष्णु सिंह, विजय सिंह, धनंजय सिंह, अरुण सिंह, मुन्ना प्रसाद, अनूप सिंह, रामबाबू पंडित, विनोद शर्मा, संतोष यादव, अजय बारला, छोटू शर्मा, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।

जिलिंगगोड़ा घाट छठव्रतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है। यहां चेंजिंग रूम, एम्बुलेंस, डॉक्टर, गोताखोर आदि की सुविधा की गई है। पूरे रास्ते वॉलेंटियर सभी का सहयोग करेंगे।
आनंद श्रीवास्तव, अध्यक्ष, जिलिंगगोड़ा छठ घाट समिति।

Post Comment

You May Have Missed