पहले ही प्रयास में सीए बनी हरहरगुट्टू की ज्योति

सीए ज्योति भालोटिया अपने माता-पिता के साथ।

जमशेदपुर | कड़ी मेहनत और लगन के बाद हरहरगुट्टू जगदीशपुर रोड निवासी ज्योति भालोटिया ने पहले ही प्रयास में सीए बन गई। ग्रामीण इलाके में रहने वाली ज्योति अपने मुहल्ले से पहली सीए है, इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी खुशी है। मालूम हो कि साधारण परिवार में पली-बढ़ी ज्योति भालोटिया के ऊपर पूरा परिवार गर्व कर रहा है। पिता गणेश भालोटिया एक व्यापारी और माता संगीता भालोटिया गृहिणी है। ज्योति इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। वो बताती है प्रतिदिन  6-7 घंटे की पढ़ाई ही उनकी सफलता है।

Post Comment

You May Have Missed