खूंटी के किसान का बेटा दुबई में भारत की ओर से साधेगा निशाना

  • पूर्व में भी झोंगो पाहन ने 6वां पारा नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप जयपुर में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

खूंटी | बगैर किसी अच्छे व्यवस्था और संसाधन के भी अगर मन में लगन और कठिन तप है तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही करके दिखाया है खूंटी के किसान परिवार का झोंगो पाहन ने। झोंगो पाहन ने का चयन एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025, दुबई के लिए हुआ है। झोंगो पाहन की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त आर० रॉनिटा के निर्देशानुसार जिला खेलकूद कार्यालय द्वारा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, राँची को आर्थिक सहायता हेतु पत्राचार किया गया।

राज्य सरकार ने उपकरण खरीदने के लिया किया आर्थिक सहयोग

पत्राचार के उपरांत, निदेशालय द्वारा खिलाड़ी कल्याण कोष के अंतर्गत झोंगो पाहन को तीरंदाजी उपकरण खरीदने हेतु ₹3,98,776 की राशि 15 नवंबर को स्वीकृत की गई। यह चेक उप विकास आयुक्त आलोक कुमार द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में खिलाड़ी झोंगो पाहन को सौंपा गया। चेक सौंपते हुए उप विकास आयुक्त ने युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Post Comment

You May Have Missed