घाघीडीह में कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने लगाया सेवा शिविर

जमशेदपुर | कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सेवा शिविर लगाया गया। घाघीडीह केंद्रीय कारा के समीप स्थित छठ घाट तालाब के पास यह आयोजन किया गया, जिसमें छठव्रती एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच चाय बिस्किट के साथ-साथ खीर का वितरण किया गया। मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ चाय बिस्किट के साथ-साथ खीर का वितरण प्रारंभ कर दिया गया। मौके पर सुनील पांडेय, विजय कुमार, गोविंदा पति, आनंद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।



Post Comment