आइए जानते है जीएसटी को

  • युवाओं द्वारा संचालित एमएसएमई और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चमड़ा, जूते, वस्‍त्र, हस्तशिल्प और खिलौनों पर जीएसटी घटाकर 5% किया गया
  • शिक्षा पर आने वाली लागत में कमी लाने के लिए पेंसिल, रबड़ और अभ्यास पुस्तिकाओं जैसी आवश्यक शिक्षण सामग्री को जीएसटी-मुक्त किया गया
  • जिम/फिटनेस सेंटरों पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया, जिससे फिटनेस अधिक किफायती और सुलभ हो गई।
  • दोपहिया वाहनों (≤350cc) और छोटी कारों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया, जिससे युवाओं की गतिशीलता में वृद्धि हुई।
  • सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया, जिससे आवास और बुनियादी ढाँचे की लागत में कमी आई ।
  • दवाओं पर जीएसटी घटाकर 5%/शून्य कर दिया गया, जबकि स्वास्थ्य बीमा को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवा किफायती हो गई।
  • ड्रोन पर एक समान 5% जीएसटी दर को लागू किया गया, जिससे स्टार्टअप और मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिला।
  • यूएचटी दूध, रोटी, पराठा, पनीर और पैकेज्ड स्नैक्स जैसी रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं को 5% या शून्य जीएसटी के दायरे में लाया गया, जिससे घरेलू खर्च कम हुए।

दिल्ली| इन सुधारो से युवाओ और परिवारो के लिए सामर्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और जीवन की सुगमता को बढ़ावा मिलेगा।

Post Comment

You May Have Missed