सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद, ग्रामीणों का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर | सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव की मांगों को लेकर संयुक्त ग्राम समन्वय समिति की बैठक रविवार को बामनगोड़ा दुर्गा पूजा मंडप में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन समिति के सदस्य तुलसी महतो ने किया।
25 को डीआरएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर की इस आम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने पर क्रमवार आन्दोलन किया जाएगा। जिसमें आगामी 25 नवंबर को चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। आम जनता से जुड़ी जन हित के मांगों पर रेल प्रशाशन द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किए जाने पर 15 दिनों के बाद सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय सांकेतिक महाधरना दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जब से टाटानगर कोलकाता रेलवे लाइन बिछाई गई है तब से सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता आ रहा है और अब अचानक लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किया जाना समझ से परे है। जबकि उक्त स्टेशन का विडियो कॉन्फ्रेसिंग से ऑनलाइन उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 फरवरी 2024 को किया गया था। मालूम हो कि इस स्टेशन से हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी व्यवसाय करने वाले, पत्ता दतुवन बेचने वाले, गरीब तबके लोगों के साथ-साथ आम यात्रियों का भी आवागमन हजारों की संख्या में होता है, परंतु अचानक से लाखों की आबादी वाले क्षेत्र होने के बावजूद भी कुछ दिनों से सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर अप डाउन सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये प्रमुख मांग
- टाटानगर के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने।
- सलगाझुड़ी स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता के आवागमन के लिए खोलने।
- सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निमार्ण करने।
- सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर यथा शीघ्र प्रारंभ करने।
- यात्रियों के लिए संसाधन युक्त विश्राम सेड का निमार्ण करने।
- सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निमार्ण करने।
- बड़ी आबादी वाला क्षेत्र, बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र करने।

ये थे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व मुखिया प्रकाश सांडील पूर्व तुलसी महतो,उप,मुखिया बबलू करुआ, दुबराज नाग, रमाकांत करवा, कन्हैया पांडे, कृतिबास मंडल, राजेश मुंडा, उमेश पुरान, पंचायत समिति सदस्य रुद्र मुंडा, राम मुखी, त्रिवेणी महतो, गौतम सामंता, सुमित कुमार शर्मा, रामाकांत करुआ, संतोष महतो, धन सिंह मुंडा, पी के करुआ, राजू जी रवि, दिलीप कुमार साव, विजय, दीपू शर्मा, दीपू सिंह, बकतेश्वर कुशवाहा, रामजी मिश्रा, मिथुन महतो, बबन प्रसाद, शालिनी मुर्मू, मुरारी सिंह, मोती सिंह, पंकज झा, भूपति भक्त, चंदू कुमार, डोली प्रजापति, अमित , प्रकाश सहित सालगाझुरी, परसुडीह, बामनगोड़ा, सोपोडेरा, सारजमदा, बारीगोरा, राहरगोड़ा, मक़दमपुर, शंकरपुर, चांदनी चौक, शांति नगर, लोको क्लोनी, जेमको आदि क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ साथ ओटो चालक, सब्जी विक्रेता, डेली मजदूर, देशी मुर्गा विक्रेता, दुकानदार भाई की उपस्थिति रहे।



Post Comment