विधायक ने किया हारहरगुट्टू दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में उपस्थित विधायक व अन्य।

जमशेदपुर | श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हरहरगुट्टू के द्वारा निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को पोटका विधायक संजीव सरदार और बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने संयुक्त रूप से किया। विधायक ने मां दुर्गा से समाज के विकास और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

ये थे उपस्थित

समिति के संरक्षक संजय सिंह, वरुण मुखर्जी, राजकुमार प्रजापति, लाइसेंसी प्रीतम सिंह, अध्यक्ष शशि गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक रजक, कोषाध्यक्ष मनोज रजक, ओमप्रकाश, ज्योति मिश्रा, हेमन्त रजक, बहादुर किस्कू, नरेश सोय, बन्ना दास आदि उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed