लाल बिल्डिंग में महासप्तमी पूजा के संध्या पुष्प आरती में शामिल हुए विधायक

लाल बिल्डिंग पूजा पंडाल में उपस्थित विधायक व कमिटी सदस्य

जमशेदपुर | श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी लाल बिल्डिंग में महासप्तमी पूजा के संध्या पुष्प आरती में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। कमिटी द्वारा आयोजित इस विशेष आरती में हजारों फूलों द्वारा मां दुर्गा की आरती की गई। इस अवसर पर कमिटी के संजोयक संजय सिंह द्वारा विधायक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बागबेड़ा के दर्जनों पूजा पंडाल में पहुंचे विधायक संजीव सरदार

इस दौरान विधायक ने बागबेड़ा के रिवर व्यू कॉलोनी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, श्रीश्री जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति सिद्धू-कान्हु मैदान, श्रीश्री शिव शीतला माता दुर्गा पूजा समिति सीपी टोला, बोल बम दुर्गा पूजा कमिटी बागबेड़ा थाना चौक, घाघीडीह, कीताडीह के विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे।

दुर्गा पूजा का ये पवित्र त्‍योहार हमारी संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करना न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि हमें सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को बढ़ावा देता है। इस पावन अवसर पर आइए हम महिलाओं के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने और समाज में उनके उचित स्थान को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लें। मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी को बुद्धि और साहस प्रदान करें और सभी को सुख तथा समृद्धि का आर्शिवाद दें।
संजीव सरदार, विधायक पोटका, झारखंड।

Post Comment

You May Have Missed