बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर अड़े सभी सरकारी बैंक

जमशेदपुर | यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन(यूएफबीयू) द्वारा देशव्यापी सभी सरकारी बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल मंगलवार को हुई। जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग सरकार से की गई। जो की भारतीय बैंक संघ(आईबीए) में हस्ताक्षर होने के बावजूद सरकार द्वारा क्रियान्वित करने में हो रही देरी के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल किया गया। इस देशव्यापी हड़ताल का जमशेदपुर में भी असर देखा गया। शहर में तमाम सरकारी बैंक बंद रही।
केनरा बैंक के साथ-साथ देश के सभी बैंकिंग यूनियन ने इस एकदिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। बिष्टुपुर टी के टावर स्थित केनरा बैंक के आरओ ऑफिस के समक्ष सारे केनरा बैंक के कर्मचारी, क्लर्क यूनियन और यूनियन के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला यूनियन प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ ने बताया कि अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया और जल्द से जल्द पांच दिवसीय बैंक प्रणाली शुरू नहीं की गई, तो पुनः एक बार फिर एक लंबी हड़ताल की जाएगी जो कि पूरा देशव्यापी होगा। सभी यूनियन मिलकर पुनः एक बार देशव्यापी हड़ताल करेंगे और यह हड़ताल एकदिवसीय न होकर लंबी हड़ताल होगी।
ये थे उपस्थित
एकदिवसीय हड़ताल में यूनियन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट इकबाल लतीफ, जिला सचिव राकेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, मुकेश झा, संजीव सिंह सहित कई अंचल के अलग-अलग बैंकों के पदाधिकारी शामिल हुए।



Post Comment