पंचायत उन्नति सूचकांक पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
जमशेदपुर | सतत विकास के लक्ष्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में भारत सरकार के पंचायत राज मंत्रालय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में, पंचायत उन्नति सूचकांक(पीएआई)से प्राप्त आंकड़ों के प्रसार और विश्लेषण के उद्देश्य से टाउन हॉल, सिदगोडा में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को पिएआई से प्राप्त आंकड़ों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पंचायत स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया गया। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायती राज एक केंद्र बिंदु के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। पंचायत का महत्व बहुत ही अधिक है और इस दिशा में बहुत ही ज्यादा कार्य करने की अभी आवश्यकता है। इसके लिए हमें सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करना होगा जिससे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का सही से लाभ मिल सके और इसी तरह के अन्य कार्यों को धरातल पर उतार कर पंचायत को मजबूत बनाया जा सकता है।
इस कार्यशाला में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रजनीकांत मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा विशेषज्ञों ने भाग लिया।



Post Comment