पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति का हेल्थ चेकअप कैंप
- पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति ने 10 लोगों का ब्रह्मानंद में इलाज का उठाया जिम्मा

जमशेदपुर | पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति के तत्वावधान में रविवार को सोनारी निर्मल नगर में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच की सुविधा का लाभ उठाया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। ब्रह्मानंद अस्पताल से आए अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक परामर्श और प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया।
जानकारी देते हुए समिति की कोषाध्यक्ष प्रतिभा देवी ने बताया कि इस शिविर में इलाज करवाए हुए 10 ऐसे मरीजों को चिन्हित किया गया है जिसका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल में निःशुल्क समिति की ओर से किया जाएगा। जानकारी देते हुए बंटी सिंह सरदार ने बताया कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी और सामाजिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की योजना है।

मौके पर समिति की सचिव शकुंतला बास्के, गुरु महतो, प्रकाश कुमार सिंह, अजय कुमार, शुभम कुमार, सुनील गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रफुल कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।



Post Comment