बागबेड़ा थाना में शांति समिति की बैठक, जलजमाव और कचड़ा का उठा मुद्दा

जमशेदपुर | दुर्गा पूजा के मद्देनजर बागबेड़ा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने की। इस दौरान जन प्रतिनिधियों और पूजा कमिटी ने क्षेत्र में जल जमाव, जर्जर सड़क और सड़कों पर फैले कचड़े का मुद्दा उठाया। बैठक में थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं को पूजा के पहले दुरुस्त करने की बात कहीं।
ये थे उपस्थित
पसस सुनील गुप्ता, पसस झरना मिश्रा, मुखिया राजकुमार, डीके मिश्रा, सुमंत कुमार, अशोक मिश्रा, नीनू कुदादा, धर्मेंद्र प्रसाद, कृष्णा पात्रो समेत पूजा कमिटी के सदस्य और सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। क्षेत्र में सभी जगहों पर पुलिसबल तैनात रहेगी। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दे। हुड़दंगियों पर कड़ी करवाई की जाएगी।
गोपाल कृष्ण यादव, थाना प्रभारी, बागबेड़ा।



Post Comment