करनडीह में खुलेआम शराब पिला रहे होटल में छापा, संचालक गिरफ्तार
- होटल के ठीक सामने स्थित फ्लैट से दो सफेद कार में दर्जन भर पेटी शराब जब्त

जमशेदपुर | परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह चौक से परसुडीह जाने वाली सड़क पर स्थित खाना होटल में आबकारी विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान खुलेआम होटल में बैठकर शराब पी रहे लोग भाग निकले। सूत्रो के मुताबिक आबकारी विभाग ने होटल संचालक राजीव को गिरफ्तार कर लिया।
दो कार में दर्जनों पेटी शराब जब्त
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल में छापेमारी के बाद सामने स्थित फ्लैट में भी छापा मारा। आबकारी ने वहां से दो सफेद कार को जब्त कर उसमें रखे दर्जनों पेटी शराब को साकची स्थित कार्यालय लेकर गई। दो घंटे चली इस छापेमारी में आबकारी ने टोचन कर उक्त दोनों कार को लेकर साकची आबकारी विभाग पहुंची।
खबर लिखे जाने तक जेल जाने की पुष्टि किसी की नहीं हुई थी। लेकिन मालूम हो कि उक्त होटल जिसमें आबकारी ने छापेमारी की थी वह परसुडीह सोपोडेरा के बाबा महापात्रा के रिश्तेदार का है जो मूलतः बहलदा रत्नसाई उड़ीसा का रहने वाला है और परसुडीह क्षेत्र में अवैध और नकली शराब में सक्रिय है। उसका तार हालफिलहाल छत्तीसगढ़ में हुए नकली शराब फैक्ट्री से और बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ादीपा के एक व्यापारी से जोड़ा जा रहा है। मालूम हो कुछ स्थानीय विधायक और सफेद पोस लोग भी इस काम में स्थानीय अवैध व्यापारियों का बखूबी साथ दे रहे है।



Post Comment