चंपई सोरेन के फेसबुक पोस्ट से घाटशिला विधानसभा में राजनीतिक हलचल
- बिहार विधानसभा चुनाव के वक्त हो सकता है घाटशिला विधानसभा उपचुनाव

जमशेदपुर | राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को अपने फेसबुक पेज पर अपना और अपने बेटे पूर्व घाटशिला भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की तस्वीर डालकर “जोहार घाटशिला” लिखा है। इससे घाटशिला विधानसभा में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
मालूम हो बीते विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) से रामदास सोरेन और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) से बाबूलाल सोरेन चुनावी मैदान में थे। उक्त चुनाव में रामदास सोरेन को 98356 वोट और बाबूलाल सोरेन को 75910 वोट मिली थी। 22446 वोट से रामदास सोरेन ने जीत हासिल की और हेमंत सरकार में उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

2 अगस्त को घर के बाथरूम में गिरने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रामदास सोरेन के देहांत के बाद घाटशिला विधानसभा का सीट खाली हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सीट से रामदास के बेटे सोमेश सोरेन झामुमो और चंपई के बेटे बाबूलाल सोरेन भाजपा से फिर आमने – सामने होंगे।



Post Comment