अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोकथाम हेतु सघन छापेमारी, 4 वाहन जप्त, प्राथमिकी दर्ज

बालू लदे ट्रक को जब्त करते अधिकारी।

जमशेदपुर | उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंगड़ीह बालूघाट एवं श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत विभिन्न बालूघाटों पर जिला खनन की टीम द्वारा सघन छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए कुल 4 वाहनों को जप्त किया गया तथा बिरसानगर एवं श्यामसुंदरपुर थाना में संबंधित वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।

Post Comment

You May Have Missed