“सही पोषण-देश रोशन” जागरूकता रैली को दिखाई गई हरि झंडी

हरि झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना करते अधिकारी।

चाईबासा | राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के अंतर्गत तीन पोषण रथ एवं सेविका स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इस दौरान कुपोषण मुक्त झारखंड के संकल्प हेतु “सही पोषण-देश रोशन” का शपथ लिया गया और जन जागरूकता के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण पर आधारित सेल्फी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिला समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के द्वारा संयुक्त रूप से रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह देश में हर वर्ष सितंबर महीने में मनाया जाता है तथा इसके तहत पूरे देश में पोषण जागरूकता, स्वास्थ्य तथा कुपोषण से मुक्ति के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं अभियानों का आयोजन होता है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। वर्ष 2025 में “सही पोषण-स्वस्थ जीवन” थीम के तहत आठवां राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2025 तक खास तौर पर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, प्रसव पूर्व जांच, पोषण परामर्श आदि विषयों को केंद्रित कर आयोजित की जाएगी। इस दौरान सभी सरकारी और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर घर तक पोषण जागरूकता को पहुंचाना है।

ये थे उपस्थित

मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकेट्टा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती सहित अन्य उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed