विधानसभा के समक्ष आरटीआई संघ ने दिया धरना

रांची|झारखंड विधानसभा के समक्ष सोमवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान संघ के द्वारा पांच सूत्री मांगपत्र भी सौंपी गई। जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष दिलबहादुर ने बताया कि यह सांकेतिक एकदिवसीय धरना सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए था। उन्होंने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ता राज्य में सुरक्षित नहीं है, किसी भी मामले पर सूचना मांगने एवं उसका खुलासा करने पर आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलती है।
संघ द्वारा आरटीआई कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने एवं धमके देने तथा उनको संरक्षण देने वालों के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई की मांग की। साथ ही राज्य सूचना आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग जैसे संवैधानिक संस्थाओं पर अविलंब रिक्त पदों में भर्ती करने, सुरक्षा हेतु ठोस नीति बनाने की भी मांग की गई।

ये थे उपस्थित
केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर, उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल, झारखंड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू, रणजीत सिंह, अजय मंडल, सुसेन गोप, नीलकमल, विजय सिंह मुंडा, लक्षण टुडू, आतिश शर्मा, सावन मुर्मू, राजू प्रसाद, चंद्रशेखर रजक, घासीराम हांसदा, मदन मोहन महतो, राहुल कुमार, शंकर महतो, प्रकाश चंद्र महतो, सत्यजीत कुमार समेत रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां, पूर्वी सिंहभूम से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post Comment