टाटा में आरपीएफ इंस्पेक्टर रहे संजय तिवारी को रेल मंत्री 9 को देंगे रेल सेवा पुरस्कार

  • भारतीय रेल से 100 अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा एवीआरएसपी।
  • दक्षिण पूर्व रेलवे से आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी, पुल सहायक प्रसनजीत दास और टेक्नीशियन ग्रेड III श्रमण दास को रेल मंत्री करेंगे पुरस्कृत।
आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय तिवारी

जमशेदपुर| भारतीय रेलवे के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 की घोषणा हो गई है। इस वर्ष देशभर से 100 चुनिंदा रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 9 जनवरी को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर यशोभूमि द्वारका दिल्ली में आयोजित किया गया है, जहां केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

दक्षिण पूर्व रेलवे के लिए यह वर्ष विशेष गौरव का है

पूरे देश में रेलवे सुरक्षा बल से कुल 4 अफसरों को यह सम्मान मिलना है, जिसमें से एक दपू रेलवे जोन अंतर्गत आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार तिवारी है जो वर्तमान में पुरुलिया आरपीएफ के इंस्पेक्टर है। यह पुरस्कार उन्हें 27 वर्षों के अपने ड्यूटी में किए गए कई साहसिक और सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया। मूलतः एकमा छपरा के रहने वाले संजय कुमार तिवारी ने बताया कि यह पूरे आरपीएफ के लिए गर्व की बात है। नए साल में यह किसी उपहार से कम नहीं है। मालूम हो कि संजय कुमार तिवारी मई 2021 से अप्रैल 2024 तक टाटानगर आरपीएफ इंस्पेक्टर के रूप में भी अपना योगदान दे चुके है। पूरे देश में ईस्टर्न रेलवे को सर्वाधिक 13 पुरस्कार मिले है।

Post Comment

You May Have Missed