साजिश रचने के आरोप में सात युवक गिरफ्तार, 1 पिस्टल बरामद

जमशेदपुर | गोलमुरी पुलिस ने जुर्म की साजिश रच रहे सात बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोलमुरी मस्जिद के पास सबीना कॉलोनी के एक मकान में छापेमारी की। वहां से शुभम कोहली, जुनैद रज़ा, जिशान उर्फ जीशु, परवेज आलम, चांद और फैज शेख को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और अन्य सामान बरामद हुए। हथियार बरामद होने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। उक्त जानकारी गुरुवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने अपने कार्यालय में आयोजित संवादाता सम्मेलन में पत्रकारों को दी।
पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार जिशान जुगसलाई के फरार गैंगस्टर मनीष सिंह का करीबी है। जिशान हाल ही में हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और उनकी साज़िश का टारगेट कौन था।



Post Comment