कचड़े की आग से धधक उठी दुकानें, हादसा टला

  • बागबेड़ा में गोपाल मुर्गा समेत चार दुकानों में लगी आग।
बागबेड़ा में दुकानों में लगा आग

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना अंतर्गत बीएनआर मैदान मुख्य सड़क पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे आग लग गई। जिसमें पांच दुकानें पूरी तरह से जल गई, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक कचड़े से बढ़ता हुआ आग दुकानों तक पहुंचा। राज्य सरकार की दो और टाटा स्टील की दो दमकलों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में मां भवानी प्लाई, गोपाल मुर्गा, दो पंचर दुकान और आलू दुकान पूरी तरह से जल उठा।

Post Comment

You May Have Missed