….तो इस वर्ष पूरा होगा बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना
- फिर जनता को बड़े स्तर पर होना होगा एकजुट, करना होगा मास मीटिंग।
- योजना पूरा होने से लाखों ग्रामीण को हो रही पानी की समस्या से मिलेगा निदान।

जमशेदपुर | 10 वर्षों से ग्रामीणों का सपना रहा बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। विभाग अपनी ओर से पूरा जोर लगाया हुआ है। रानीडीह स्थित फिल्टर प्लांट से 400 मीटर और हथियाडीह में 200 मीटर मुख्य पाइप लाइन बिछाना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। अगर ये दो समस्या का समाधान निकल जाए तो इस वर्ष बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सपना पूरा हो जाएगा।
मालूम हो कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोविंदपुर और बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया था, जिसे दो वर्षों में पूरा करना था। गोविंदपुर जलापूर्ति योजना तो शुरू हो गया पर 10 वर्ष के बाद भी बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना अधूरा है।

ग्रामीणों को होना होगा एकजुट
मालूम हो कि योजना के शुरुआती दौर पर जनता ने जिस तरह विभागीय प्रशासन के साथ मिलकर इस योजना को 70% पूरा करने में सहायता किया। ठीक उसी तरह एक बार फिर बागबेड़ा , हरहर गुट्टू, कीताडीह, रानीडीह, मतलाडीह, ग्वालापट्टी, सोमाय झोपड़ी, नागाडीह, बेड़ाढ़ीपा, नया बस्ती, जगन्नाथपुर, बजरंग टेकरी की जनता और जन प्रतिनिधियों को एकजुट होकर विभागीय अधिकारी और प्रशासन के साथ मिलकर योजना में आ रही समस्या का हल निकलना होगा।



Post Comment