सोनारी : रक्तदान शिविर का आयोजन

जमशेदपुर | पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति, शौण्डिक (सूढ़ी) समाज और ब्रह्मानंद अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रविवार को सोनारी स्थित राम मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सूरज मंडल, विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद अस्पताल के एम श्रीनिवास राव, सुकुमार दास, समाजसेवी नंदलाल साहू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरज मंडल ने महिला समिति और समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का सराहना किया। इस अवसर पर 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति की कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार ने किया।
इस तरह के आयोजन में सभी के साथ मै खड़ा हूं : सूरज मंडल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सूरज मंडल ने समिति और समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में जब भी समाज मुझे याद करेगा मै वहां खड़ा रहूंगा। उन्होंने समिति को ब्लड बैंक निर्माण करने के लिए मार्गदर्शन दिया। डॉ सूरज मंडल ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नंदलाल साहू ने समिति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की और हर तरह से समिति के कार्यों में बढ़ चढकर हिस्सा लेने की बात कही।

ये थे उपस्थित
पंसस सुनील गुप्ता, मनोज गुप्ता, डॉ जेके गांगुली, महिला समिति की अध्यक्ष सुमिता मुर्मू, सचिव संकुन्तला बास्के, कोषाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महेश कर्मकार, रामजी कुमार, सुमीत कुमार, मनोहर प्रसाद, कार्तिक लाल, रामेश्वर प्रसाद, अमित कुमार, विकास दास, शुभम कुमार, आलोक कुमार, पिंटू सिंह, गुरुचरण महतो, बंटी सिंह सरदार, साल्हे मुर्मू, बाहों सोरेन, लक्ष्मी हांसदा, बाहा मुर्मू, डुमनी मुर्मू, रीना बासके, अजय कुमार, सुनील कुमार, अंकित सुमन उपस्थित थे।



Post Comment