दिनेश कुमार की तत्परता से नमदा बस्ती में पानी की बर्बादी पर लगी रोक, जुस्को ने शुरू किया मरम्मत कार्य

जमशेदपुर | नमदा बस्ती विकास कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर के समीप पिछले करीब तीन माह से जुस्को के सप्लाई वाटर के मेन पाइप से हो रहे लीकेज का मामला अब समाधान की ओर बढ़ता दिख रहा है। भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह द्वारा इसकी जानकारी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दिए जाने के बाद उन्होंने त्वरित पहल करते हुए जुस्को वाटर टावर के अधिकारियों को अवगत कराया। लगातार शिकायतों और बस्तीवासियों की परेशानी को देखते हुए गुरुवार को जुस्को द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया। इस दौरान दिनेश कुमार ने गोलमुरी भाजपा महामंत्री अशोक सामंता एवं बंटी अग्रवाल के साथ स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
ये थे उपस्थित
मौके पर संतोष सिंह, मिथिलेश सिंह, अनिल सिंह, राजू, रजत नंदी, प्रताप सिंह, शशि भूषण आदि उपस्थित थे।



Post Comment