सापड़ा में समाजसेवी स्व. जनक मंडल की 71वीं जयंती मनी

सरायकेला-खरसावां| समाजसेवी स्व. जनक मंडल की 71वीं जयंती पर मंगलवार को सापड़ा के जनक मंडल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध लोगों ने स्व. जनक मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजसेवी नंदलाल साहू ने उनके “सादा जीवन उच्च विचार” पर प्रकाश डाला और उनकी जीवनी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्व. जनक मंडल एक ऐसे व्यक्ति थे जिसका पूरे कोल्हान में एक अलग प्रभाव था। उन्होंने स्व. मंडल के साथ किए गए झारखंड दौरे की भी याद को साझा किया।
मौके पर समाजसेवी सुनील गुप्ता, रेखा मंडल, सनत मंडल, प्रियंका मंडल, कार्तिक मंडल आदि लोगों ने भी अपना विचार रखा।



Post Comment