परसुडीह में शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती मनी

परसुडीह में आयोजित समारोह में उपस्थित झामुमो नेता

जमशेदपुर | झारखंड मुक्ति मोर्चा के परसुडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती मनाई गई। मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता महावीर मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये थे उपस्थित

मौके पर प्रखंड सचिव जगत मार्डी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज नाहा, अभिषेक सिंह, देवजीत मुखर्जी, मुखिया मायावती टुडू, गोकुल माडी, उत्तम टुडू, गणेश मांझी, संतु लोहार, अजय सिंह, आल्हा हांसदा, मनोज तांती, कारण कालिंदी, पप्पू रजक, कौशल्या टुडू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed