उपायुक्त ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

निरीक्षण करते उपायुक्त और विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि

जमशेदपुर | उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश-नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, भाजपा से चंचल चक्रवर्ती, कांग्रेस से आशीष ठाकुर, ललन यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed