डीआरएम ने रेल कर्मचारी को किया सम्मानित

चक्रधरपुर | यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट योगदान, बेहतरीन सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए रेल कर्मचारी राजन कच्छप को शुक्रवार को रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) चक्रधरपुर तरुण हुरिया ने सम्मानित किया।
मालूम हो कि पांच फरवरी को ट्रेन नंबर 20871 (वंदे भारत एक्सप्रेस) सोनुआ-तुनिया सेक्शन से गुज़र रही थी, पॉइंट्समैन-ए, सोनुआ स्टेशन में कार्यरत रेल कर्मचारी राजन कच्छप ने ट्रेन के तीसरे कोच से गर्म एक्सेल के कारण धुआँ और बदबू आते हुए देखा। उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी। तुरंत सूचना मिलने के बाद ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ और डिविज़नल कंट्रोल ने मिलकर कार्रवाई की। ट्रेन को सुरक्षित रूप से तुनिया में रोका गया और गर्म एक्सेल में लगी आग को बुझा दिया गया। स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया गया, और यात्रियों को कोई चोट या नुकसान नहीं हुआ।



Post Comment