चार धाम में से एक यमनोत्री धाम के दर्शन होंगे लाल बिल्डिंग में

  • श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन
भूमि पूजन करते विधायक संजीव सरदार व अन्य।

जमशेदपुर|श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी बागबेड़ा लाल बिल्डिंग का भूमि पूजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार, मुखिया मायावती टुडू और पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव बतौर अतिथि उपस्थित थे।

जानकारी देते हुए कमिटी के संजय सिंह ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर चार धाम में से एक यमनोत्री धाम का प्रारूप बनाया जाएगा, जिसमें मां दुर्गा विराजमान करेगी। इससे पूर्व केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री धाम बनाया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा। संजय सिंह ने बताया कि उड़ीसा के कारीगरों द्वारा इस पूजा पंडाल को तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे क्वार्टरों पर हो रही विशेष विद्युत सज्जा भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

यमनोत्री धाम (फाइल फोटो) के इसी प्रारूप का बनेगा पंडाल।

कमिटी एक नजर

सलाहकार बिपिन शर्मा, राजेश कुमार, सुभाशीष पॉल, कोटेश्वर राव, सुमन नायक, श्रीनिवास राव, राजेश कसेरा, संतोष साहा, अनीश कांत, वरुण चक्रवर्ती, उत्तम आचार्यजी, अभिषेक मानी सिंह, अजित मिश्र, जयंत सिंह, रुद्र देव, प्रकाश राव, मदन कुमार झा, अध्यक्ष पीयूष कांति घोष, उपाध्यक्ष गोविंद यादव, रणजीत कुमार, सचिव राम बाबू, कोषाध्यक्ष शंकर देव, ओम मिश्रा, संयोजक संजय कुमार सिंह, पूजा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, संजीव बिश्नोई, स्टोर प्रभारी हेमंत नायक, अमरजीत बनर्जी, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार झा, मेला प्रभारी संजीव सिंह, अभिराज, कुलदीप देव, भोग प्रभारी सुधीर सिंह।

Post Comment

You May Have Missed