जमशेदपुर में 9 से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो

  • भारत से फिलिप वट और फिनलैंड से इरिना पोलेटाएवा स्वान प्रतियोगिता में जज रहेंगे
प्रेस वार्ता में जानकारी देती अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन व अन्य।

जमशेदपुर | स्वान प्रेमियों के लिए जमशेदपुर कैनल क्लब द्वारा आगामी 9 से 11 जनवरी तक अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। उक्त जानकारी क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बुधवार को आयोजित संवादाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय डॉग शो में देश-विदेश से 326 स्वान हिस्सा लेंगे, जिसमें जमशेदपुर कैनल क्लब के 38 स्वान शामिल होंगे। 43 अलग-अलग प्रजाति के स्वान लोगों का मनोरंजन करेंगे।

विभिन्न श्रेणियों में होगा स्वान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में डॉग अपने उत्कृष्ट अनुशासन, बनावट, खेल भावना और वंशावली का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में तिब्बती मास्टिफ, इंग्लिश सेटर, चाउचाउ, दोगो अर्जेंटीना, कारवां हाउंड, कोंबाई, मुधोल हाउंड, राजपलयम, डॉबरमैन, जर्मन शेफर्ड, ग्रेट डेन, रॉट व्हीलर जैसे ब्रीड हिस्सा लेंगे।

Post Comment

You May Have Missed