राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति
शैक्षणिक संस्थान सिर्फ़ शिक्षा और डिग्री देने के केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे रिसर्च के प्रमुख केंद्र और राष्ट्र की ‘बौद्धिक प्रयोगशालाएं’ भी हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जमशेदपुर | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान आदित्यपुर जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार और मंत्री दीपक उरांव उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह में अतिथियों ने विद्यार्थियों को उपाधि दिया। मौके पर स्वामी गोविंद देव गिरि और रबीन्द्र कुमार बेहरा को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा प्राप्त करना अपने आप में एक उपलब्धि है। इस क्षेत्र में उपलब्ध प्रचुर प्राकृतिक संसाधन एवं सुप्रसिद्ध उद्यम, एनआईटी जमशेदपुर को और भी विशेष बनाते हैं। आपके पास अवसर है कि इस परिवेश का लाभ उठाते हुए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग देश तथा समाज के व्यापक हित में करें। मुझे यह बताया गया है कि एनआईटी जमशेदपुर में ऐसा इकोसिस्टम विकसित किया गया है जो शिक्षा और नवाचार को लोगों की जरूरतों तथा देशवासियों की आकांक्षाओं के साथ जोड़ता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने एनआईटी के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। छात्रों को देश को समृद्ध राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित करने में अपना योगदान देंगे कि बात कही।



Post Comment