एक देशी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर | उलीडीह थाना अंतर्गत व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने के आरोप में पुलिस ने तीन अपराधियों को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार को अपने कार्यालय में जानकारी देते हर जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि मानगो जवाहरनगर निवासी मो अयाज उर्फ फैजल (24), आजादनगर निवासी मो अरशद (27) और मो अमान (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी उक्त तीनों आरोपी मानगो और डिमना क्षेत्र के कारोबारियों को डरा कर रंगदारी वसूलने के फिराक में थे।
जिसके बाद तुरंत पटमदा डीएसपी और उलीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर सोमवार देर रात वाहन जांच अभियान चलाया गया और उक्त आरोपियों के कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें से उनके पास से मुंगेर से लाया हुआ एक देशी कट्टा, एक बेसबैट, एक फोल्डिंग चाकू, एप्पल कंपनी का फोन और एक स्टील रोड बरामद किया गया।



Post Comment