जमींदोज हुआ तिवारी जी पराठा समेत 30 दुकान और मकान

जमशेदपुर | टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर रेल द्वारा युद्धस्तर पर अवैध अतिक्रमित और आवंटित जगहों को तोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को भी 30 दुकान और मकान को जमींदोज किया गया।
याद आएगी 62 साल पुरानी तिवारी जी पराठाशहर के लोग 62 साल पुराने तिवारी जी पराठा को बहुत याद करेंगे। संचालक सत्य प्रकाश तिवारी ने उदास मन से बताया कि यह दुकान उनके दादा जी द्वारा सन् 1964 में शुरू किया गया था।
शहर के लोग 62 साल पुराने तिवारी जी पराठा में बनाए जाने वाले दर्जनों तरह के पराठे को बहुत याद करेंगे। संचालक सत्य प्रकाश तिवारी ने उदास मन से बताया कि यह दुकान उनके दादा जी द्वारा सन् 1964 में शुरू किया गया था। यह उनकी चौथी पीढ़ी है जो दुकान का संचालन कर रही है। रेलवे से पुनः आवंटन को लेकर भी कागजी प्रक्रिया चल रही है।



Post Comment