ट्राई ने झारखंड के जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम ज़िले और आसपास के क्षेत्रो में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

नई दिल्ली | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बिहार लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) के लिए अपने स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। अगस्त 2025 में इसमें झारखंड के जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम ज़िले और आसपास के क्षेत्रों तथा बिहार के गया ज़िले और आसपास के क्षेत्रों के विस्तृत शहरी मार्गों को शामिल किया गया है। ये ड्राइव टेस्ट कोलकाता स्थित ट्राई क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में आयोजित किए गए थे। इन परीक्षणों का उद्देश्य विभिन्न उपयोग परिवेशों – शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों में वास्तविक मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापना था। 4 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच ट्राई की टीमों ने 577 किलोमीटर से अधिक शहरी परीक्षण, साढ़े तीन किलोमीटर पैदल परीक्षण और 19 हॉटस्पॉट स्थानों पर विस्तृत परीक्षण किए गए। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2G, 3G, 4G और 5G शामिल थे, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं वाले उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाते हैं। आईडीटी के निष्कर्षों से सभी संबंधित टी एस पी को पहले ही अवगत करा दिया गया है।
इन क्षेत्रों में नेटवर्क गुणवत्ता आंकलन हुआ
झारखंड के जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिले और आसपास के क्षेत्रों में मूल्यांकन में जनमदी, हल्दीपोखर, हाता, पोटका, जादूगोड़ा, तेरेंगा, बेनाशोल, घाटशिला, तमकपाल, उल्दा, बेलाजुरी, मानगो, बारीडीह, सिदगोड़ा, बिरसानगर, घोड़ाबांधा, कालीमाली, छोटा गोविंदपुर, बागबेड़ा कॉलोनी, आदित्यपुर और सुंदर नगर क्षेत्र शामिल थे। ट्राई ने कई क्षेत्र में रियल वर्ल्ड कंडीशन का भी मूल्यांकन स्थैतिक परीक्षण के माध्यम से किया। इसमें (i) घाटेरा पोस्ट ऑफिस मथुरापुर, (ii) घाटशिला कॉलेज फुलडुंगरी घाटशिला (iii) हाता मोर, (iv) जादुगोड़ा, (v) मानगो बस स्टैंड मानगो जमशेदपुर, (vi) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (एनआईटी जमशेदपुर), (vii) सदर हॉस्पिटल जमशेदपुर, (viii) स्वामी विवेकानंद चौक हल्दीपोखर, (ix) टाटा मोटर्स हॉस्पिटल खरंगाझार जमशेदपुर, (x) टाटानगर रेलवे स्टेशन शामिल थे। साथ ही (i) सिविल कोर्ट जमशेदपुर (ii) जुबली पार्क, (iii) एक्सएलआरआई स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का भी मूल्यांकन वॉक-टेस्ट के माध्यम से किया गया। ये परीक्षण वास्तविक समय में ट्राई द्वारा सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करके किए गए थे।



Post Comment