12 को रांची में मनेगा वैश्य मोर्चा का 7वां स्थापना दिवस

रांची | झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा कोर कमिटि की बैठक शुक्रवार को होटल आलोका सभागार में आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 12 अक्टूबर को वैश्य मोर्चा के 7वां स्थापना दिवस कार्यक्रम, ओबीसी का आरक्षण बढ़ाने, नगर निकाय चुनाव पर चर्चा एवं रणनीति पर विचार किया गया।
ओबीसी के मुद्दे पर सत्ताधारी दल बेईमानी कर रही : महेश्वर साहू
पत्रकारो को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि झारखंड में ओबीसी के मुद्दे पर सत्ताधारी दल बेईमानी कर रही है। पिछड़े वर्ग की बुनियाद पर खड़ी राष्ट्रीय जनता दल तथा संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी भी झारखंड में पिछड़ो को धोखा देने का काम कर रही है।
साहु ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए ट्रिपल टेस्ट कराया जा चुका है और आधे से अधिक नगर निगम, नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में ओबीसी की आबादी 50% से अधिक है, फिर भी कोर्ट को गुमराह किया जा रहा है। ओबीसी को वंचित करने के लिए आंकड़े जमा नहीं किए जा रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो वैश्य मोर्चा हाइकोर्ट में इंटरवेनर (एक पक्ष) बनेगी और सारे सबूत एवं आंकड़े हाइकोर्ट के समक्ष रखेगी। महेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मांग कि झारखंड में भी ओबीसी को 27% आरक्षण लागू कराने के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की बात कहीं साथ ही विपक्ष से भी मुख्यमंत्री पर सर्वदलीय बैठक के लिए दबाव बनाने की बात कही।
तैयारी समिति का गठन
स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए 11 सदस्यीय कमिटि का गठन किया गया है, जिसमें हीरानाथ साहु, रामसेवक प्रसाद, सहदेव चैधरी, परशुराम प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, अशोक गुप्ता, कपिल प्रसाद साहु, कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, राजेंद्र साहु एवं मनोज कुमार को रखा गया।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, संगठन महासचिव कृष्णा साहु, अनिल वैश्य, संगठन सचिव राजेन्द्र साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, रांची महानगर के महासचिव मनोज कुमार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, बीरेन्द्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Post Comment