विश्व पर्यटन दिवस पर वाटर स्पोर्ट्स का होगा आयोजन

  • पहले आने वाली पाँच परिवारों को नि:शुल्क वाटर स्पोर्ट्स राइड

चाईबासा | विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर 2025 को झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न बांधों और पर्यटन स्थलों पर विशेष वाटर स्पोर्ट्स राइड का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यटकों को राज्य के जलाशयों और प्राकृतिक सुंदरता से अवगत कराना है। पहले आने वाली पाँच परिवारों को नि:शुल्क वाटर स्पोर्ट्स राइड का अवसर मिलेगा। इसके अलावा पहले पाँच परिवारों को विशेष गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने बैठक कर जिले के संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दे दी है। पर्यटन विभाग को विश्वास है कि यह पहल न केवल राज्य के पर्यटन को नई पहचान देगी बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति आकर्षण भी बढ़ाएगी।

वाटर स्पोर्ट्स राइड का यहां होगा आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम के नकटी डैम, खूंटी के लतरातु डैम, गोड्डा के सुंदर डैम, दुमका का मसानजोर डैम और बोकारो के तेनुघाट डैम में वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन किया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed