बिस्टुपुर में हथियार के साथ गिरफ्तार बागबेड़ा का युवक

जमशेदपुर | बिस्टुपुर थाना अंतर्गत चिन्मया विद्यालय के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को छापेमारी कर बागबेड़ा निवासी आदित्य झा उर्फ सन्नी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी ने एक टीम गठित कर छापेमारी की। टीम का नेतृत्व उपाधीक्षक सीसीआर मनोज कुमार ठाकुर ने किया।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए कहा कि साउथ पार्क चिन्मया विद्यालय के पास एक संदिग्ध अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुहताछ के क्रम में जानकारी मिला कि उक्त हथियार को आरोपी बेचकर शहर छोड़ने वाला था। आरोपी के ऊपर विभिन्न थानों में छह मामले दर्ज है।



Post Comment