पूर्व जिला पार्षद के प्रयास से गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

जमशेदपुर | पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत स्थित बिंगबूरू गांव के हेंसा टोला का ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व बिजली कड़कने से जल गया था। जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पूर्व पार्षद करुणा मय मंडल को दिया गया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए सूचना के साथ ही साथ दूरभाष पर बिजली विभाग के एसडीओ से बात करते हुए विषय की जानकारी दी गई तथा यथा शीघ्र समस्या की समाधान की अनुरोध कि गई। विषय की गंभीरता को समझते हुए एसडीओ द्वारा त्वरित कार्रवाई कि गई तथा मंगलवार को नई ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा दी गई।



Post Comment