लोधी समाज के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए ज्वाला सिंह लोधी
- सोनारी के न्यू सिटी क्लब में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत, गूंजे एकता और विकास के संकल्प

जमशेदपुर | सोनारी स्थित न्यू सिटी क्लब में अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए ज्वाला सिंह लोधी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें रखी गईं। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
अध्यक्ष बनने के बाद ज्वाला सिंह लोधी ने समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले समय में समाज के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, नए स्कूल और पार्क के निर्माण तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही समाज को नई दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम हैं, इसलिए बच्चों के भविष्य को संवारना उनकी प्राथमिकता होगी।



Post Comment