उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करे उपायुक्त।

रामगढ़ | उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा की। इस दौरान सहायक आयुक्त उत्पाद विमला लकड़ा के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य को उत्पाद कार्यालय रामगढ़ में कार्यरत बल आदि की जानकारी दी गई जिसके उपरांत उपायुक्त ने उत्पाद विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

उपायुक्त ने जिला अंतर्गत किसी भी शराब दुकान में एमआरपी से अधिक शराब पर बिक्री न होने देने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने नियमित रूप से जांच अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान आदि की जानकारी सहायक आयुक्त उत्पाद से ली गई एवं नियमित रूप से अवैध शराब के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। नई उत्पाद नीति के तहत संचालित किए जा रहे नए दुकानों की विस्तृत जानकारी ली एवं इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अवर निरीक्षक उत्पाद अमित मड़की एवं कांग्रेस कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed