हूल दिवस पर वीर शहीद सिद्धू-कान्हू को माल्यार्पण

जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा
बागबेड़ा के अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में हूल क्रांति के महानायक वीर सिद्धू-कान्हू को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
इस दौरान संतोष गुप्ता ने सिद्धू-कान्हू की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जल, जंगल, जमीन की रक्षा हेतु विद्रोह कर एक नई चेतना का संचार किया। उनकी शहादत हमें आज भी संगठित रहने की प्रेरणा देती है।
मौके पर कल्लू साव, राहुल साहा, इंद्र नारायण साहू, मुखिया चूनका माडी, भारती गुप्ता, सपना देवी समेत समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
Post Comment