वैश्य समाज के भीष्मपितामह स्व. ओंकारनाथ जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि मनी

जमशेदपुर | वैश्य समाज के भीष्मपितामह स्व. ओंकारनाथ जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि शनिवार को साहू धर्मशाला बागबेड़ा में आयोजित की गई। इस दौरान शहर से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके पुत्र विष्णु चौधरी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नंदलाल साहू ने स्व. जायसवाल के साथ सामाजिक लिए किए गए आंदोलन, समाज के लोगों के लिए हमेशा से खड़ा रहने और वैश्य समाज को एक नई दिशा में पहुंचने के उनके संघर्षों को समाज के बीच रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील गुप्ता, प्रमोद साहू, भगवान साह, सनत मंडल, रामेश्वर साह, सनत मंडल, किशोर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे।




Post Comment